आज भी आए 3.5 लाख से ज्यादा नए कोरोना मामले, बढ़ते आंकड़ों की रफ्तार चिंताजनक, देखें राज्यवार आंकड़े

आज भी आए 3.5 लाख से ज्यादा नए कोरोना मामले, बढ़ते आंकड़ों की रफ्तार चिंताजनक, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस ने एक बार फिर हाहाकार मचा दिया है। इस दूसरी लहर में आंकड़ों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। रोज आने वाले संक्रमित मामलों और मौतों के आंकड़े चिंताजनक हैं। इस तरह से तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है जिसे दूर करने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के रिकॉर्ड 3,68,147 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 3417 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 3,00,732 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 81.77 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 17.13 फीसदी है। मृत्यु दर 1.10 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 11.56 फीसदी से कम है। 02 मई को 15,04,698 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 29,02,44,640 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 15,71,98,207 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

कोरोना के नए मामलों और मरीजों की मौत के लिहाज से अप्रैल सबसे डरावना महीना रहा है और जिस तरीके से मई महीने में आंकड़ों की रफ्तार नजर आ रही है वो चिंताओं को और बढ़ा ही रही है। अकेले अप्रैल में कोरोना संक्रमण के 66,13,641 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि इस दौरान 45,862 मरीजों की मौत भी हुई है, वहीं मई में अब तक 11,62,628 नए केस आ चुके हैं और 10,629 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत दुनिया में तीसरा ऐसा देश है, जहां कोरोना से सबसे अधिक लोगों की मौतें हुई हैं। पहले नंबर पर अमेरिका में 591,062 लोगों की मौत, दूसरे नंबर ब्राजील में 407,775 मौतें और तीसरे नंबर पर भारत में 2,18,959  लोगों की मौत हुई हुई है। बता दें कि पिछले हफ्ते कोरोना वायरस देश पर कहर बनकर टूटा है। इस दौरान 26 लाख से अधिक मामले सामने आए। सात दिनों में जानलेवा वायरस से करीब 23,800 लोगों की मौत हुई। वहीं शुक्रवार को कुल मामले 4 लाख के पार पहुंच गए थे।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

143178

993708

8136

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

217

5798

69

अरुणाचल प्रदेश

1406

17273

59

असम

25898

231703

1360

बिहार

109946

384955

2739

चंडीगढ़

7592

36218

496

छत्तीसगढ़

120367

627051

9009

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

1764

6103

4

दिल्ली

92290

1085690

16966

गोवा

24607

69504

1274

गुजरात 

146818

440276

7508

हरियाणा

105270

405132

4486

हिमाचल प्रदेश 

20727

82195

1569

जम्मू एंड कश्मीर 

32421

148695

2370

झारखंड

58519

183009

2944

कर्नाटक

421456

1164398

16011

केरल

339783

1293590

5405

लद्दाख

1346

12735

145

लक्षद्वीप

1247

1759

4

मध्य प्रदेश 

87189

495367

5812

महाराष्ट्र 

670459

3981658

70284

मणिपुर

1823

29923

415

मेघालय

1821

15429

179

मिजोरम

1296

5046

16

नागालैंड

1529

12712

109

ओडिशा

62979

397575

2068

पुडुचेरी

10620

49908

833

पंजाब

60108

315845

9317

राजस्थान

189178

440215

4558

सिक्किम

1808

6484

149

तमिलनाडु

120444

1072322

14346

तेलांगना

80135

373933

2417

त्रिपुरा

1542

33782

399

उत्तराखंड

53612

135206

2802

उत्तर प्रदेश 

295752

1004447

13162

वेस्ट बंगाल

118495

733359

11539

भारत में कुल मामले

3413642

16293003

218959


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।